रोटरी नेक्सजेन गिरिडीह ने लगाया डेंटल चेकअप कैंप, 130 बच्चों की हुई जांच
रोटरी नेक्सजेन गिरिडीह द्वारा आज जैन विद्यालय जूनियर, गांधी चौक में डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में विद्यालय के कुल 130 बच्चों का निःशुल्क डेंटल चेकअप किया गया। साथ ही सभी बच्चों के बीच डेंटल किट का भी वितरण किया गया।
कैंप में डॉ. सुमन कुमार एवं डॉ. सौरभ जगनानी ने मुख्य भूमिका निभाई। इस आयोजन में जैन विद्यालय के प्रबंधक एवं समस्त शिक्षकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
इस प्रोजेक्ट के आयोजनकर्ता रोटेरियन अमर अग्रवाल एवं रोटेरियन राहुल बाईसवाला थे।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो० विशाल पिलानिया, सचिव रो० अमर गुप्ता, रो० विशाल सिंघानिया, मोनू खंडेलवाल, उदित डालमिया, मयंक भदानी, गौरव केडिया, विकाश बाजोरिया, सूरज टिबरेवाल, आशीष भदानी, कुणाल गुप्ता, हर्ष चीकू एवं अनिल अग्रवाल सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष रो० विशाल पिलानिया जी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के सेवा प्रोजेक्ट क्लब द्वारा आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

