रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में धनबाद-गया रेल खंड के चौधरीबांध के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का श,व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृ,तक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारो निवासी नीरज मंडल के रूप में हुई है। वह फिलहाल अपने मामा के घर चौधरीबांध के उल्लीबार में रह रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मामा ने युवक की मौ,त को संदिग्ध बताते हुए ह,त्या की आशंका जताई है। इधर, नीरज की मौ,त से भंडारो और उल्लीबार गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस श,व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।