बंगाल के पहले BJP बजट में बड़े ऐलान, DA बढ़ा, महिलाओं को ₹21,000

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया। अपने पहले बजट में सरकार ने हर पक्ष को साधने की कोशिश की है। सरकार ने DA (महंगाई भत्ता) में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। साथ ही रिटायर्ड पत्रकारों को 5000 रुपये पेंशन दी जाएगी। बजट में उन लोगों को विशेष भत्ता में दिया जाएगा जिन्हें झूठे केस में जेल भेजा गया। साथ ही गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को एक बार में 21,000 रुपये दिए जाएंगे। पिंक कार्ड भी शुरू किया जाएगा।