ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने मनाया स्थापना दिवस। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर लिया गया संकल्प
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने मनाया स्थापना दिवस। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर लिया गया संकल्प।
30 जून को गांडेय प्रखंड सम्मेलन आयोजित करने का ऐलान।
ऑल ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का 87 वां स्थापना दिवस गांडेय प्रखंड पार्टी कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी का झंडा फहराकर केंद्रीय कमेटी के आह्वान पत्र का सामूहिक पाठ करते हुए आगामी कार्यभारों को लागू करने का संकल्प लिया गया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, इस समय विश्व स्तर पर जहां अमेरिकी साम्राज्यवाद से पूरी दुनिया त्रस्त है, तो उसकी पिछलग्गू हमारे देश की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण न सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी की मार है, बल्कि देश में मेहनतकश हर तबका ही तंग और तबाह हो चुका है।
कहा कि, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश में साम्राज्यवाद विरोधी, सामाजिक न्याय, आर्थिक आत्मनिर्भरता आधारित समाजवादी व्यवस्था निर्माण का जो सपना देखा था, उसकी प्रासंगिकता आज और भी ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से स्थापना दिवस पर केंद्रीय कमेटी के आह्वान की दिशा में कदम-से-कदम मिलाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही, 30 जून ‘हूल दिवस’ के अवसर पर गांडेय प्रखंड पार्टी का पहला सम्मेलन सफल बनाने के लिए भी लोगों से अपील की।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू पासवान, मनोज यादव, शंकर वर्मा, रोहित यादव, टेकलाल महतो, पोरान सोरेन, विष्णु कोल, पूरन कोल, श्यामलाल कोल, अर्जुन कोल, प्रबल कोल, टिपन भोगता, जितेंद्र कुमार, नकुल सिंह, शांति देवी, बसंती देवी, ललिता देवी, भगिया देवी, बबीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।

