अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पालकोट

:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ सोहर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,पालकोट:-

वनवासी कल्याण केंद्र की संबद्ध इकाई श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पालकोट में उत्साह एवं श्रद्धा के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय शिक्षा प्रमुख श्रीमान सुभाषचंद्र दुवे जी व वनवासी कल्याण केन्द्र के विभाग मंत्री श्री दीनबन्धु सिंह जी, विद्यालय के प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद साहु जी, कोषाध्यक्ष श्री रुपेश कुमार सोनी जी,सदस्य श्री गोपाल केशरी जी ने माँ सरस्वती, ॐ , भारत माता चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके उपरांत प्रधानाचार्य अशोक कंसारी जी सभी अधिकारियों का परिचय कराते हुए विद्यालय के योग आचार्य श्री सुदर्शन होता जी के निर्देशन में उपस्थित भैया-बहनों, आचार्य परिवार एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के अंतर्गत संधि योग, मंत्रों सहित पूर्ण सूर्य नमस्कार, ताड़ासन,सर्वांग आसन, मंडुकासन,अर्धकटिचक्रासन, वज्रासन, शशांकासन, भुजंगासन एवं,मर्कटासन, पवनमुक्तासन जैसे विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, उज्जायी तथा भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।
योगाभ्यास के साथ देशभक्ति गीत, योग संदेश एवं योग संकल्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद साहु जी कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, एवं अनुशासित जीवन का आधार है। इस निमित्त प्रांतीय शिक्षा प्रमुख श्रीमान सुभाषचंद्र दुवे जी ने सभी भैया बहनों को पंच कोष शिक्षा के बारे विस्तार से बताते हुए, नियमित योग से शरीर, मन और बुद्धि का समन्वित विकास होता है तथा व्यक्ति निरोग एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होता है।
कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र एवं सर्वे भवन्तु सुखिनः की मंगलकामना के साथ किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में योग, स्वास्थ्य एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का वातावरण व्याप्त रहा।