मानवता की सेवा में समर्पित मारवाड़ी युवा मंच: कृष्णा साहू ने दूसरी वीं बार रक्तदान कर बचाई बच्ची की जान
मानवता की सेवा में समर्पित मारवाड़ी युवा मंच: कृष्णा साहू ने दूसरी वीं बार रक्तदान कर बचाई बच्ची की जान
गुमला:”रक्तदान महादान, जीवनदान”— इस संकल्प को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी युवा मंच, गुमला ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। मंच के तत्वाधान में कृष्ण साहू ने रक्तदान किया.समाज और राष्ट्र हित के कार्यों में अपनी निरंतर सक्रियता के लिए जाने जाते हैं, और इस बार यह तत्परता एक मासूम की जान बचाने के काम आई।सदर अस्पताल गुमला के ब्लड बैंक में एक बच्ची की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई थी, जिसे तत्काल बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही मारवाड़ी युवा मंच गुमला के रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल ने बिना देर किए अस्पताल परिसर पहुँचे और रक्तदान करवाया ।उल्लेखनीय है कि कृष्ण कुमार साहू द्वारा किया गया यह उनका दूसरा वाँ रक्तदान था। उनके इस जज्बे और सेवा भाव की शहर भर में सराहना हो रही है। संकट की घड़ी में निस्वार्थ भाव से आगे आकर रक्तदान करने के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और साधुवाद दिया जा रहा है।मारवाड़ी युवा मंच का हर युवा राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझता है। हमारा प्रयास है कि रक्त के अभाव में किसी भी जरूरतमंद की जान न जाए।इस पुनीत कार्य के दौरान सदर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन संगीता किंडो, सुमित मंत्री उर्फ बिट्टू ,रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। अस्पताल प्रबंधन ने भी मारवाड़ी युवा मंच के इस निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

