IT शेयरों में हाहाकार! कुछ घंटों में ₹1.25 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार में IT सेक्टर के निवेशकों के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। भारत की दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। इंफोसिस (Infosys), टीसीएस (TCS) और एचसीएल टेक (HCL Tech) जैसे बड़े और भरोसेमंद शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। इस पूरी तबाही के पीछे वजह भारत की कोई घरेलू घटना नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी कंसल्टिंग कंपनी एक्सेंचर (Accenture) की एक सख्त चेतावनी है। एक्सेंचर के कमजोर आउटलुक ने निवेशकों को बुरी तरह डरा दिया है, जिसके चलते निफ्टी आईटी (Nifty IT) इंडेक्स 6.5 फीसदी तक गोता लगा गया और बाजार से कुछ ही घंटों में 1,25,981 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।