गढ़वा में भाजपा की SIR कार्यशाला, 488 बूथों के BLA-2 हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी गढ़वा विधानसभा स्तरीय एस आई आर पर कार्यशाला उत्सव गार्डन गढ़वा में संपन्न हुआ। उक्त कार्यशाला में गढ़वा विधानसभा के 488 बूथ से बि एल ए 2 उपस्थित हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए गढ़वा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मतदाता पुर्ननिरीक्षण भारत सरकार के द्वारा निर्वाचन आयोग के माध्यम से कराया जा रहा है ।जिसमें अपने बुथ के बि एल ए 2 को विस्तृत जानकारी दी प्रदेश संगठन के द्वारा सभी बूथ पर ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने एवं जोड़ने का कार्य में सहयोग करने के लिए और राष्ट्रहित के लिए सजग रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह मतदाता पूर्ण निरीक्षण सरकार के द्वारा समय-समय पर कराया जाता है ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के प्रभारी प्रदेश मंत्री अमित सिंह जी ने सभी बि एल ए 2 को कार्य प्रणाली की जानकारी दी पार्टी एवं संगठन के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश के उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय , जिला संगठन प्रभारी पंकज कुमार सिंह ,पूर्व सांसद घुरन राम कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी एवं विनोद चंद्रवंशी और सूरज गुप्ता ने संबोधित किया ।कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने किया एवं संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मुकेश चौबे चौबे विवेकानंद तिवारी संतोष दुबे मुरारी यादव धनंजय गॉड विकास तिवारी परीक्षित तिवारी अशोक केसरी राजेश यादव बलराम यादव बसंत प्रसाद वीरेंद्र चौधरी राजेश गुप्ता राजकुमार विश्वकर्मा उमेश कश्यप रामाशीष तिवारी अनीता गुप्ता कंचन जायसवाल मीरा यादव पार्वती सिंह आदि लोग उपस्थित थे

