मगरा स्टेशन पर अंडरपास व फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज, डीआरएम को सौंपा गया मांग पत्र,

मगरा स्टेशन पर अंडरपास व फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज, डीआरएम को सौंपा गया मांग पत्र,

संवाददाता:सुरेंद्र कुमार,

बरवाडीह:धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्र के मगरा स्टेशन निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने स्टेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया। विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से मुलाकात कर मगरा बस्ती के लिए अंडरपास तथा स्टेशन परिसर में फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अंडरपास और फुट ओवरब्रिज के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन दोनों सुविधाओं के निर्माण से लोगों को सुरक्षित और सुगम ल आवागमन की सुविधा मिलेगी।
मांग पत्र प्राप्त करने के बाद डीआरएम अखिलेश मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अंडरपास एवं फुट ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निविदा (टेंडर) की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।इस अवसर पर विपिन बिहारी सिंह तथा यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे,