61 वर्षीय महिला लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹1 लाख इनाम
गुमशुदगी की सूचना
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोरेगांव, पोस्ट महुआल की निवासी सैल कुमारी देवी, उम्र लगभग 61 वर्ष, दिनांक 16/06/2026 को सुबह अपने घर से निकल गई हैं। घर से निकलने से पहले उन्होंने अपने सभी जेवरात घर पर ही रख दि थी और केवल कपड़े लेकर घर से बाहर निकल गई हैं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिवारजन एवं रिश्तेदारों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यदि किसी व्यक्ति को सैल कुमारी देवी पति योगेन्द्र महतो के बारे में कोई जानकारी मिले, वे कहीं दिखाई दें, या उनके ठिकाने के संबंध में कोई सूचना हो, तो कृपया तुरंत परिवार से संपर्क करें।
सही एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
संपर्क मोबाइल नंबर: मनोज कुमार9685523555। गोबिंदा कुमार 9328942392____
आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को अपने प्रिय सदस्य से मिलाने में मदद कर सकती है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

