वोटर लिस्ट से नाम कटने पर विधानसभा में हंगामा, विधायक रामचंद्र सिंह ने उठाई आवाज
राज्यसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर विधानसभा में मनिका विधानसभा के माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह हुए उपस्थित। झारखंड राज्य राजधानी रांची में की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा सत्र के दौरान आज उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायक अचानक एकजुट होकर विधानसभा पहुंचे। विधायकों का आरोप है कि उनके विधानसभा क्षेत्रों में साजिश के तहत आम जनता और उनके समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। विधायकों ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए सदन के बाहर और भीतर जमकर नारेबाजी की है। भारी संख्या में माननीय विधायक यहां इकट्ठा हो चुके हैं। अमूमन विधायक बिजली, सड़क और पानी के मुद्दों पर सरकार को घेरते हैं, लेकिन आज मुद्दा सीधे जनता के वोटिंग अधिकार से जुड़ा है। विधायकों का सीधा आरोप है कि चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से जानबूझकर एक खास रणनीति के तहत हजारों की संख्या में जेन्युइन वोटर्स के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए हैं।हम इस मुद्दे को सिर्फ सदन के बाहर नहीं, बल्कि सदन के अंदर भी उठाएंगे। जब तक सरकार इस पर जवाब नहीं देती और निष्पक्ष जांच के आदेश नहीं देती, हम विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने देंगे। जनता ने हमें चुनकर भेजा है, और हम उनके वोट के अधिकार को इस तरह चोरी नहीं होने देंगे। विधायकों ने इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की। विपक्ष के नेता अपनी सीटों पर खड़े हो गए और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष लगातार विधायकों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील करते रहे, लेकिन हंगामा थमता न देख सदन की कार्यवाही को पहले आधे घंटे और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।

