सदर अस्पताल में चार साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने पहुंची विशेषज्ञों की टीम

सदर अस्पताल में चार साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने पहुंची विशेषज्ञों की टीम

गिरिडीह 2022 से बंद सदर अस्पताल परिसर के ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने की कवायद शुरू हो गई है। रांची से विशेषज्ञों की चार सदस्यीय टीम सदर अस्पताल पहुंची। उन्होंने प्लांट का निरीक्षण किया और मशीनों की बारीकी से जांच की। टीम में शामिल इंजीनियरों ने कहा कि लंबे समय से बंद रहने के कारण कई मशीनों में जंग लग गई है। प्लांट शुरू करने के लिए कई मशीनें बदलनी होंगी। केंद्र सरकार ने कोविड काल में 2020-21 में जिले में 3 ऑक्सीजन प्लांट सदर अस्पताल परिसर, बरमोरिया एएनएम ट्रेनिंग स्कूल परिसर व बगोदर सीएचसी में लगाए थे। 2022 में कोविड महामारी खत्म होने के बाद प्लांट बंद हो गए। सदर अस्पताल के प्लांट से अस्पताल के 100 बेड तक सीधे ऑक्सीजन सप्लाई होती थी। प्लांट बंद होने के बाद मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन खरीदकर आपूर्ति की जा रही हैं। इस प्लांट से प्रति घंटा 1000 लीटर ऑक्सीजन तैयार होता था। प्लांट बंद रहने से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी मरीजों, हार्ट रोग से पीड़ित मरीजों को परेशानी हो रही है। प्लांट दोबारा शुरू करने पर सिविल सर्जन बीपी सिंह ने मंगलवार को कहा कि रांची से िवशेषज्ञों को बुलाया गया है।