सभी प्रकोष्ठों का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा : अमर यादव

सभी प्रकोष्ठों का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा : अमर यादव

गिरिडीह जिला परिषद भवन में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं अग्रिम संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संबंधित जिला अध्यक्षों ने की तथा संचालन सेवा दल के जिला अध्यक्ष सीताराम पासवान ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश कॉर्डिनेटर सह गिरिडीह प्रभारी अमर यादव ने कहा कि सभी मोर्चा संगठनों को मजबूत करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा तथा जल्द ही सभी प्रकोष्ठों का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष मेराज अहमद (गोल्डी) ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाने, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करने, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश पाठक ने किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने, सेवा दल के जिला अध्यक्ष सीताराम पासवान ने पेंशन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर ने छात्र हितों के मुद्दों पर संघर्ष करने की बात कही।

बैठक में चांद रशीद, नरेश पाठक, सीताराम पासवान, अमजद अंसारी, मोहम्मद गुलाम शाकिर, गोपाल राय, सुरेश प्रसाद वर्मा, राजेश शर्मा, अशरफ आर. काजमी, रतन शर्मा, मेराजुल हक नाजरी (गोल्डी), परवेज अली, सहनवाज आलम, शमशाद, शैफ, मोहम्मद असलम, नवाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।