पलामू के कलाकारों को भी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा : गौरव पुष्कर

पलामू के कलाकारों को भी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा : गौरव पुष्कर

पलामू के वैसे कलाकार जो पीआईबी से चयन परीक्षा पास कर चयनित हुए है उन्हें अब अधिक से अधिक कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। इससे जहां कलाकारों को एक मजबूत आधार मिलेगा साथ ही केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। उक्त बाते बुधवार को रांची के पीआईबी के कार्यालय प्रमुख गौरव पुष्कर ने कही। उन्हें बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दो महत्वपूर्ण विभागों पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), रांची के कार्यालय प्रमुख का दायित्व दिया गया। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी श्री पुष्कर वर्तमान में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी के साथ-साथ दूरदर्शन समाचार, रांची में समाचार संपादक के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। इससे पूर्व वे सीबीसी की डालटनगंज इकाई के प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे हैं तथा पीआईबी से संबंधित समन्वय कार्यों का भी प्रभावी संचालन करते रहे हैं। इनके नेतृत्व में राज्य में कई महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। पलामू में कार्य करने के अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा कि यहां जन जागरूकता की बहुत जरूरत है। लोगो तक अक्सर सरकार की योजनाओं की सही जानकारी नहीं होती है जिससे वे उसका लाभ नहीं ले पाते। इस कमी को दूर करने का प्रयास किया जायेगा।