मृत महिला के नाम पर वर्षों तक राशन उठाने का आरोप, डीलर पर लगे गंभीर सवाल
डीलर विगण साहू मृत महिला के नाम पर कई वर्षों से कर रहा है राशन का उठाव।
मुर्दे भी कर रहे हैं राशन का उठाव अधिकारी और डीलर की लापरवाही।
मनातू (पलामू)पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा पंचायत के ग्राम तिलो गांव निवासी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार बिगन साहू पर मृत महिला के नाम पर राशन उठाव कर लगातार कई सालों से डकार जाने का आरोप मृतक के पति लकठु ने लगाया हैं।जिसका राशन कार्ड नंबर 202002651185 हैं।और इतना ही मामला प्रकाश मे आने के बाद डीलर विगण साहू के द्वारा मृत महिला का नाम राशन कार्ड से डिलीट करवा दिया गया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृत महिला के पति लकठु यादव को पता चला की जन वितरण प्रणाली के दुकानदार विगण साहू मृत पत्नी सुनैना देवी के नाम पर लगातार कई सालों से राशन का उठाव कर रहा है और मुझे नहीं दे रहा है।लकठु यादव ने बताया कि राशन कार्ड में चार फैमिली का नाम है।लेकिन 5 किलो के जगह प्रत्येक व्यक्ति को 4 किलो ही राशन दिया जाता हैं।कुल चार फैमली को 20 किलो ही राशन दिया जाता है।इधर ग्रामीणों में चर्चा है कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार विगण साहू दबंगता का भय दिखाकर अपने राशन कार्डधारियों को 4 किलो ही राशन देता हैं।और कई ऐसे मृत व्यक्ति के नाम पर भी राशन का उठाव करता हैं।फिर भी प्रखंड से लेकर जिले के अधिकारियों के द्वारा विगन साहू के ऊपर कार्रवाई करने से डरते हैं। और कुछ बोलने से भी बाज आते हैं।डीलर विगण साहू अपने मनमर्जी के अनुसार जन वितरण प्रणाली के दुकान को चलाता हैं।विगण साहू के जन वितरण प्रणाली की दुकान अधिकतर बंद रहता है।और दुकान के बाहर सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।इधर मनातू प्रखंड़ के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी फिरदोस को कहना हैं की हम जल्द में ही बहाल हुए हैं मुझे कुछ जानकारी नहीं है।अगर वैसी बात है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।अब देखना है कि डीलर विगण साहू के ऊपर कारवाई होती है या अधिकारियों के द्वारा मोटी रकम वसूल कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है


