टीएमसी में बगावत की अटकलों से बंगाल की राजनीति गरमाई, 19 सांसदों के हस्ताक्षर वाली सूची पर चर्चा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी तूफान खड़ा होता नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में झटका लगने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष की खबरें तेज हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के करीब 19 सांसदों ने कथित रूप से बगावत के संकेत देते हुए एक सूची पर हस्ताक्षर किए हैं, जो 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय भेजी गई थी। इस लिस्ट में सायोनी घोष, यूसुफ पठान, काकोली घोष, शताब्दी रॉय सहित कई बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नई सूची से गायब है।

सायोनी घोष के नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है, क्योंकि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीब माना जाता है। वहीं टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने इन “बदलती लिस्टों” पर सवाल उठाते हुए इन्हें अविश्वसनीय बताया है। इस घटनाक्रम ने बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और पार्टी नेतृत्व पर दबाव बढ़ गया है।