मनमाने यात्री किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, सदर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

मनमाने यात्री किराया में वृद्धि रोकने के लिए सदर एसडीओ मेदिनीनगर को ज्ञापन

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज सदर एसडीओ सुश्री सुलोचना मीणा को ज्ञापन देकर जिला ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन पलामू द्वारा मनमाने यात्री किराया मे वृद्धि पर रोक लगाने की मांग किया है।
विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि पिछले 11 जून से यात्रियों से लगभग 20% बढ़े हुए किराया को ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन के इशारे पर वसूला जा रहा है,जो बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञप्ति में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि जिला व अनुमंडल प्रशासन को ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता कर संशोधित व तर्कसंगत किराया तय कर सूची जारी करनी चाहिए,अन्यथा जब मन करेगा तब ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन के लोग मन-मुताबिक किराया वसूलना शुरू कर देंगे।
सदर एसडीओ को सौंपे गए ज्ञापन के समय झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव विजय राम व जिलाध्यक्ष धीरज कुमार वर्मा उर्फ धीरज चन्द्रवंशी भी उपस्थित थे।

You may have missed