भारतीय सेना में बड़ा बदलाव संभव, 17 कमांड की जगह बन सकती हैं 3 एकीकृत थियेटर कमांड

नई दिल्ली: भारतीय सेना के बड़े सैन्य सुधार की दिशा में थियेटर कमांड योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत थलसेना, वायुसेना और नौसेना की मौजूदा 17 कमांड को घटाकर सिर्फ 3 एकीकृत थियेटर कमांड में लाया जा सकता है। इससे तीनों सेनाएं एक साथ समन्वित तरीके से ऑपरेशन चला सकेंगी और युद्ध की स्थिति में तेजी से फैसले लिए जा सकेंगे। पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान इस योजना का खाका तैयार कर चुके हैं। अब रक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार के अंतिम फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।