मॉर्निंग वॉक पर निकले 14 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक 14 वर्षीय छात्र की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद मौके पर ही दर्दनाक मौ,त हो गई। घटना मॉर्निंग वॉक के समय बायो डायवर्सिटी पार्क की ओर जा रहे छात्र पीयूष कुमार सिंह के साथ हुई, जिनका श,व पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीयूष प्रतिदिन की तरह अपने मित्र के साथ मोटर मार्ग से कठवारा के पास बायो डायवर्सिटी पार्क की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आई एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर पीरटांड़ थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। और श,व को कब्जे में लेकर गिरिडीह भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया और मृ,तक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों और गांववालों का रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे इलाके में मातम पसरा है।

