लखनऊ में राम कथा महोत्सव के समापन पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ
जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। CM ने फोटोज़ ट्वीट कर लिखा, ‘लखनऊ में आयोजित 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में आज पूज्य संत, पद्म विभूषण जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से पावन श्री राम कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ’

