आर.के. महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आर के महिला कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के एन एस एस इकाई 1 एवं 2 द्वारा आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर के एन शर्मा द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने वृक्ष लगाने और वनों के उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य के अलावा डॉ दीपिका कुमारी, एन एस एस 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिन्हा , चिंता देवी, प्रतिमा देवी,सुबोध,मोहन,लालदेव एवं कॉलेज की छात्राएं और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।