विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा, पिघले स्टील के विस्फोट में 8 मजदूरों की मौत

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। अत्यधिक तापमान पर पिघले हुए स्टील से भरी करछुल में अचानक विस्फोट होने से गर्म स्टील लीक हो गया, जिसकी चपेट में आकर 8 मजदूरों की दर्दनाक मौ,त हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राहत और बचाव दल ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का आदेश दिया।