बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
मेराल से विवेकानंद चौबे का रिपोर्ट
मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव देवी धाम के पास गुरुवार की दोपहर में बालू लदे ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को उपस्थित लोगों ने गांव के ही निजी क्लीनिक में उपचार के लिए भेजा। घटना स्थल से ट्रैक्टर डाइबर भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर हासनदाग गांव के ही बताया गया है। घायल युवक कारकोमा निवासी गणेश चौधरी के पुत्र राहुल कुमार बताया गया है।जिसका मोटरसाइकल नंबर jh 14p 9163 है। ट्रैक्टर यूरीया नदी श्मशान घाट से बालू उठाव कर ले जाने के दौरान हासनदाग देवी धाम के पास भेड़ियाही रोड की ओर से आ रहे करकोमा गांव निवासी गणेश चौधरी के पुत्र राहुल कुमार की ट्रैक्टर में टक्कर होने से घायल हो गए। बाइक ट्रॉली के अंदर जा घुसा जिससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना पर मेराल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किया। इसके बाद दोनों गाड़ी को कब्जे में ले कर थाना ले आई। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बालू घाट से बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाओ कर जल्दी भागने के चक्कर में राहगीरों के साथ बस्ती के लोगों को खौफ बना रह रहा है कि कहीं धक्का न मारदे। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे अधिक बच्चों की धक्का लगने की डर लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सम्बन्धित पदाधिकारी जांच करने आते है और केवल कोरम पूरा करते है। जिससे अवैध बालू कारोबार पर लगाम नहीं लग रहा है। चालान पर्ची के आड़ में उनका अवैध धंधा और फल फूल रहा है। इसे जांच कर संबंधित लोगों पर सख्ती से कानूनी करवाई करने और रोक लगाने की मांग किया है। इस घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर गढ़वा जिला भाजपा अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि इस तरह की दुर्घटना से सचेत रहने की जरूरत है तथा अवैध रूप से बालू का खनन एवं दोहन कर रहे लोगों पर जांच कर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए जो एक पर्ची पर कई ट्रिप करने के चक्कर में लगे रहते हैं घाट पर बीस ट्रैक्टर बालू का उठाओ करती है तो दिन भर में चार ट्रिप के दर से अस्सी ट्रिप होता है लेकिन घाट से चालान पर्ची 20 ही निर्गत किया जाता है इससे सरकारी राजस्व की हानि होती है तथा घटना दुर्घटना गांव की सड़क और बस्ती में हमेशा संभावना बनी रहती है।


