बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजित।

किसानों को आय में वृद्धि सुनिश्चित कराने के लिए सरकार कर रही है काम–बीपीओ रणधीर कुमार

मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट

मनातू (पलामू )पलामू जिले के मनातू प्रखंड़ कार्यालय के सभागार में प्रमुख गीता देवी के अध्यक्षता में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड के आम उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना,उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा किसानों को सीधे खरीदारों से जोड़ना था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीपीओ रणधीर कुमार ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में फलोत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।तथा इस प्रकार के आयोजन किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।फल संरक्षण,पैकेजिंग एवं विपणन से संबंधित आवश्यक जानकारी किसानों तक उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं बेहतर विपणन व्यवस्था सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्रेताओं, विक्रेताओं एवं आम उत्पादकों के बीच संवाद स्थापित किया गया।इस अवसर पर किसानों को बाजार की मांग,गुणवत्ता मानक एवं विपणन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही फल विपणन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उत्पादकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।प्रखंड कार्यालय के सभागार में किसानों के द्वारा लगया गया आम उत्पादन के प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।कार्यक्रम में प्रखंड के तमाम पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, विशेषज्ञ, क्रेता-विक्रेता प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।

You may have missed