जेई नवीन कुमार नीरज फर्जी एमबी बनाकर फर्जी मजदूरों का नाम करवा दिया भुगतान
दलाल ठीकेदार मुनन अंसारी गटक गया मनरेगा मजदूर की राशि,,विभाग मौन
मनातू (पलाम)पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा पंचायत के ग्राम कुसमाटांड में इनायत मियां के नाम से वित्तीय वर्ष 2024-25 में सिचाई कूप निर्माण कार्य की स्वीकृत की गई थी। जिसका वर्क कोड-2927447 हैं।आपको बता दें कि सिचाई कूप निर्माण कार्य में एस्टीमेट के अनुसार बगैर कार्य कराए ही फर्जी मजदूर का फर्जी हाजिरी बनाकर और फर्जी एमबी के सहारे 1,52,320 रूपये मनरेगा मजदूर की राशि दलाल ठेकेदार मुनन अंसारी के द्वारा सिंचाई कूप के लाभुक को बिना जानकारी दिए बगैर और मास्टर रोल में बिना हस्ताक्षर के ही राशि की निकासी कर लिया।सिंचाई कूप का गहराई मात्र सतरह से अठारह फिट होगा लेकिन मनरेगा जेई नवीन कुमार नीरज के द्वारा फर्जी एमबी बनाकर और फर्जी मजदूरों का हाजिरी बनवाकर फर्जी भुगतान करवा दिया।इसका जिम्मेवार मनरेगा जेई नवीन कुमार नीरज भी हैं।सिचाई कूप के लाभुक इनायत मियां ने बताया की सिंचाई कूप का निर्माण कार्य को कराने के लिए जिम्मा गांव के ही निवासी मुनन अंसारी को दिए थे।और मुनन अंसारी भी कुआं को बांधने के लिए जिम्मा लिया था।और कबूल भी किया था हम कुंआ को बांध देंगे।फिर मुनन अंसारी के द्वारा बोला गया की कुंआ कराने में पगड़ी लगता हैं।इसलिए बारह हजार रुपए अभी दे दो और बाकी बचेगा तो बाद में दे देना ब्लॉक में कुंआ कराने के लिए अफसरों को पगड़ी देना पड़ता है।इसलिए ब्लॉक में ही पैसा देना है।कुंआ स्वीकृत होने के बाद दलाल ठेकेदार मुनन अंसारी के द्वारा बहुत दिनों के बाद सिंचाई कूप निर्माण कार्य में काम लगाया।और थोड़ा बहुत काम कराकर काम को बंद कर दिया।फिर एक साल तक काम नहीं लगाया।फिर दूसरे साल काम लगाया।लेकिन दलाल ठीकेदार मुनन अंसारी के द्वारा सतरह से अठारह फिट कुआं को खोदवा कर बोल दिया गया कि अब कुआं का पैसा खत्म हो गया।सिंचाई कूप के लाभुक को कहना है कि कितना पैसा निकाला और कब निकाला मुझे कुछ जानकारी नहीं है। स्पष्ट रूप से दलाल ठेकेदार मुनन अंसारी ही बता पायेगा की पैसा का निकासी कैसे किया।सिर्फ हमसे लास्ट वाला में हस्ताक्षर करवाया है।हम जब से कुआं का निर्माण कार्य हो रहा था।तब से मजदूर के रूप में काम किया।लेकिन मुझे पैसा भी नहीं दिया। मुझे कुआं बांध कर चाहिए मुझे कुआं की अति आवश्यक है।
मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मदन कुमार सुमन ने कहा कि लाभुक के द्वारा लिखित शिकायत देने के बाद ही भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के ऊपर कारवाई की जाएगी।

