गिरिडीह में सहायक अध्यापकों की जिला स्तरीय बैठक 31 मई को झंडा मैदान में हुई।DSE साहब के फरमान से जिले के शिक्षकों में आक्रोश
आज दिनांक 31/05/2026 को विभिन्न समस्याओं को लेकर सहायक अध्यापक महासंघ की एक अति आवश्यक बैठक स्थानीय झंडा मैदान गिरिडीह में आहूत की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव श्री सुखदेव हाजरा जी ने किया । जबकि मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष सह राज्य के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण महतो जी उपस्थित थे
इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूरे राज्य की शिक्षा व्यवस्था सहायक अध्यापकों पर ही टिकी हुई है। सरकारी शिक्षकों की भांति हर कार्य चाहे जनगणना का कार्य हो , चुनाव का कार्य हो ,या फिर विभागीय कार्य हो , हर कार्य को सहायक अध्यापक पूरी निष्ठा के साथ करते है । इसके बावजूद भी सरकार हमलोगों के साथ भेद भाव कर रही है ।
गिरिडीह DSE साहब के फरमान से भी जिले के शिक्षकों में भारी आक्रोश है ।और आक्रोश कभी आंदोलन का रूप ले सकता है ।
1 मानदेय भुगतान का डाटा समय पर अपलोड नहीं किया जाता जिसके कारण समय पर मानदेय भुगतान नहीं हो पाती है । कई बार जिले अधिकारियों से बातचीत किए , लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस नहीं जाता है ।
2 शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापकों का 4 प्रतिशत इंक्रीमेंट की राशि विगत 2023 से लंबित है , कई बार अधिकारियों से बातचीत हुई परंतु अब तक बड़ा हुआ मानदेय का भुगतान नहीं हुआ जो बहुत ही दुख की बात है ।
3 ईपीएफ मद की राशि की कटौती की जा रही है, परंतु जिले के अधिकारियों की गलती से पेंशन मद में राशि नहीं कट रही है । जिसके कारण जिले के सहायक अध्यापकों में भरो रोष है ।
4 सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के नाम पर बार बार सहायक अध्यापकों से सर्टिफिकेट की मांग करना सरासर गलत है ।
चुकी जिले सहित पूरे राज्य के सहायक अध्यापकों का जांच हो चुका है । चांच के नाम पर शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापकों से पांच पांच बार पैसा भी ले चुका है
सहायक अध्यापकों के सेवा संपुष्टि के समय समिति के समक्ष मूल प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन किया जा चुका है । इसके बावजूद भी गिरिडीह DSE साहब के द्वारा फिर से सत्यापन के नाम पर शरीफिकेट मानना घोर निंदनीय हैं ।
5 जिले के अंतर्गत 269 पारा शिक्षकों का मानदेय कई कारणों से एक वर्ष से रोका गया है , जिसके कारण उनके समक्ष भूख मरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है ।
आज की बैठक में जिला कार्यकारणी समिति का विस्तार किया गया जिसमें गिरिडीह सदर प्रखंड से ठाकुर दास, पीरटांड़ से सुरेश प्रसाद महतो , और अरुण कुमार मंडल , बगोदर से रामचंद्र मंडल , बैंगाबाद से उमा शंकर राणा,जमुआ से पुनीचंद मंडल, तीसरी से कामेश्वर प्र यादव , गांडेय से डमरूलाल मरांडी, देवरी से मनोज यादव ,
को सर्वसम्मति से जिला कार्यकारणी समिति का सदस्य के रूप चयन किया गया ।
आज की बैठक में मुख्यरूप से मनोज कुमार शर्मा , दीपक कुमार ,लालजीत यादव , दिलीप यादव ,मुन्ना दास, नागेश्वर महतो, यीशु हेंब्रम , बोड़ला टुडू, अजय कुमार, दिनेश कुमार वर्णवाल, राधेश्वर महतो, मुकेश प्रसाद वर्मा,छोटेलाल टुडू, नागेश्वर महतो, अर्जुन राणा ,टिपन कुमार मंडल, खुबलाल महतो ,संजय मुर्मू , गोवर्धन पंडित,रणजीत कुमार यादव, राज कुमार यादव, संजय कुमार यादव, प्रकाश पासवान, दशरथ कुमार इत्यादि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे ।

