2.40 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी बेकार, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
2.40 लाख लीटर पानी क्षमता की टंकी बेकार, पानी के लिए तरस रहे लोग- राजेश यादव।
क्षेत्र भ्रमण कर पानी की समस्या का लिया गया जायजा। 30 को सैकड़ों लोग पहुंचेंगे उपायुक्त कार्यालय।
पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने आज गिरिडीह सदर प्रखंड के बदगुंदा खुर्द पंचायत के कई गांवों का दौरा कर वहां व्याप्त पानी की समस्या जायजा लेकर कहा कि, इस सवाल पर 30 मई को सैकड़ो लोग उपायुक्त कार्यालय गिरिडीह पहुंचकर समस्या समाधान के लिए ज्ञापन सौंपेंगे।
श्री यादव ने कुबरी, झरना, चंदली, लखियोटांड़, कोल्हरिया आदि गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा इस भीषण गर्मी में उन्हें हो रही पानी की दिक्कतों से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने देखा कि, आदिवासी बहुल झरना गांव में 2 लाख 40 हजार लीटर जल संग्रहण क्षमता की पानी टंकी बेकार पड़ी है और इससे पानी की आस लगाए कई गांवों के लोग तरस रहे हैं। कहा कि, फिर भी इनका वोट लेने वालों को इसकी कोई सुध लेने की फुर्सत नहीं है।
श्री यादव ने कहा कि, विगत 1 में से लगातार इस इलाके में पानी की समस्या को लेकर आवाज उठाई जा रही है, जिस पर कोई संज्ञान नहीं लिए जाने के कारण 30 मई को सैकड़ो लोग गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय जाकर इस बाबत ज्ञापन सौंपने वाले हैं। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील भी की।
मौके पर पार्टी नेता संजय चौधरी सहित स्थानीय लोगन सोरेन, अर्जुन कमार, अनिल हांसदा, बुधन हांसदा, प्रयाग तुरी, मोहन राय, सुरेंद्र दास, लक्ष्मण दास, संजय दास, हेमलाल मरांडी, जट्टू हांसदा, रमेश मुर्मू, श्यामलाल हांसदा, गुडा हांसदा, लट्टू कमार, मथुरा हांसदा, रूपलाल हांसदा, मुंशी मुर्मू, सुरेश हांसदा, रोबिन कोल्ह, राजेश कोल्ह, रतन तुरी, चरका मरांडी, कलावती देवी, उर्मिला देवी, गेंदिया देवी, मंझली देवी, चुड़की देवी, बड़की देवी, बुधनी देवी, अनिता देवी, सोमरी देवी, मखनी देवी, छोटकी देवी, सूरजमुनि देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी सहित अन्य थे।

