बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बकरीद पर्व को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
केतार बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह के नेतृत्व में केतार थाना, भवनाथपुर थाना, खरौंधी थाना एवं हरिहरपुर ओपी की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च केतार थाना से शुरू होकर बेलाबार, नवाडीह कोल मोड़, केतार मुख्य बाजार होते हुए कर्पूरी गेट तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
वहीं केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की पैनी नजर हर गतिविधि पर बनी हुई