पांकी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कार्यालय का हुआ शुभारंभ

पांकी मुख्य बाजार स्थित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यालय का बुधवार को भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन से पूर्व सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि सांसद जिला प्रतिनिधि ललित मेहता एवं विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर जीतराम महली ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुखिया प्रेम प्रसाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, मुकेश सिंह चंदेल, मिथिलेश पांडे, सुरेंद्र सिंह, कार्तिक सिंह,अक्षय कुमार, कुंदन सिंह, श्यामनंदन ओझा चुनमुन पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम जनता के लिए लाभकारी बताते हुए इसकी सराहना की। सांसद जिला प्रतिनिधि ललित मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक सोलर ऊर्जा पहुंचाकर लोगों को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना से लोगों को मुफ्त एवं सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, प्रोपराइटर पंकज कुमार ने कहा कि कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को योजना से संबंधित सभी जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।