छतरपुर प्रखंड कार्यालय में पनसाला का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा

छतरपुर प्रखंड कार्यालय में पनसाला का उद्घाटन 🚰
छतरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी श्री आशीष कुमार साहू के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में पनसाला का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आने वाले आम लोगों, ग्रामीणों एवं जरूरतमंदों को भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस पनसाला के शुरू होने से कार्यालय आने वाले लोगों को अब प्यास बुझाने में काफी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि श्री आशीष कुमार साहू हमेशा जनहित और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं तथा आम जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हैं।
उद्घाटन के दौरान कार्यालय कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। यह पहल मानवता और जनसेवा का एक सराहनीय उदाहरण माना जा रहा है।