पांकी के पोखराहा में आंगनबाड़ी सहायिका का हुआ चयन, दसंती कुमारी बनीं सहायिका
पांकी,प्रखंड क्षेत्र के पोखराहा ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहायिका पद हेतु आमसभा का आयोजन किया गया। इस आमसभा में सर्वसम्मति से स्थानीय उम्मीदवार दसंती कुमारी का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर किया गया है,
चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक बुलाई गई थी। आमसभा में उपस्थित चयन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने दसंती कुमारी के शैक्षणिक योग्यता और स्थानीय जुड़ाव को देखते हुए उनके नाम पर अपनी सहमति जताई, चयन के पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के हाथों चयन प्रमाण पत्र भी दिया गया
दसंती कुमारी के चयन पर पोखराहा ग्राम के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
चयनित होने के बाद दसंती कुमारी ने सभी ग्रामीणों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगी और केंद्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।
इस दौरान मौके पर मुखिया पानपति देवी पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार चौहान महिला पर्यवेक्षिका गीता सिंह क्लर्क नितिन कुमार आंगनबाड़ी सेविका सीता देवी एएनएम सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

