दानरो नदी तट पर गूंजा हर-हर गंगे, गंगा आरती के साथ दिया स्वच्छता का संदेश
दानरो नदी तट पर गंगा आरती कर दिया स्वच्छता का संदेश
एकल विद्यालय अभियान के कार्यक्रम में गूंजा हर हर गंगे
गढ़वा । एकल विद्यालय अभियान के तत्वावधान में शहर के दानरो नदी तट पर सोमवार की संध्या बेला में गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की रोशनी के बीच मां गंगा की आरती की गई।सभी लोगों ने जल ही जीवन है के महत्व को समझते हुए नदियों के संरक्षण और संवर्धन करने का संकल्प लिया ।
उक्त अवसर पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष दौलत सोनी ने कहा कि गंगा दशहरा से धार्मिक अनुष्ठान के साथ पवित्रता और सफाई का संदेश मिलता है । वर्तमान में दानरो नदी की साफ सफाई आवश्यक है । इसके लिए विधिसम्मत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी । आने वाले दिनों में दानरो नदी की सफाई का कार्य धरातल पर दिखेगा । उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य हमसभी के सहयोग से ही संभव है । इसमें अन्य स्वयंसेवी संस्था सहित आम जनों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।
अभियान के गढ़वा अंचल अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि नदियों को संरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है । इससे मानव के साथ पशु-पक्षी के साथ वनस्पति जगत लाभान्वित होता है । पर्यावरण के लिए जल अनिवार्य है । नदी के पानी से खेतों की सिंचाई, बिजली उत्पादन, मत्स्य पालन, परिवहन सहित अन्य कार्य किए जाते है। हमारी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है । नदी ऊर्जा का स्रोत है । कई जल जीवों को आश्रय प्रदान करती है । कई जगहों पर इस सुंदर बनाकर गर्मी के मौसम में मनोरंजन का केंद्र बनाया गया है । हमें नदियों को सुंदर बनाने और विकास के लिए मिल जुलकर पूरी तन्मयता के साथ काम करना होगा ।
उक्त अवसर पर अंचल सचिव सियारामशरण वर्मा, अरुण कुमार मेहता अंचल संस्कार शिक्षा अध्यक्ष, गौतम कुमार अंचल कोषाध्यक्ष, बंशीधर प्रसाद अंचल प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष, अजय कुमार चंद्रवंशी अंचल कार्यालय प्रभारी, डॉक्टर विजय प्रसाद आंचल आरोग्य योजना सचिव, प्रिय रंजन सिन्हा अंचल वन यात्रा प्रभारी, मीना देवी, पार्वती देवी, संध्या देवी, जितेंद्र कुमार यादव, अशर्फी चौधरी, राजीव कुमार यादव, शिवनंदन यादव, प्रेम कुमार गुप्ता, राजबली, नंदू सिंह, शिव शंकर यादव, रामनाथ राम, अवधेश सिंह, उमेश यादव, गोपाल सिंह, सुनीता देवी, लीला देवी सहित काफी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे ।

