राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया, प्लेऑफ में बनाई जगह

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 175 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद अंतिम-4 में जगह बना चुके हैं। राजस्थान की जीत के बाद पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर खत्म हो गया। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में 60 रन और हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद में 34 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में राजस्थान सातवीं बार प्लेऑफ में पहुंची है।