छिपादोहर थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

बकरीद पर्व को लेकर छिपादोहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुआ संपन्न,

थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने को लेकर लोगों से की अपील,

संवाददाता:सुरेंद्र कुमार

बरवाडी़ह:लातेहार जिले के पुलिस कप्तान और उपायुक्त के निर्देश पर छिपादोहर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई,बैठक का अध्यक्षता बरवाडीह सीओ लवकेश सिंह के द्वारा किया गया,मंच का संचालन छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी द्वारा किया गया, जिसमें आगामी बकरीद पर्व को लेकर विचार विमर्श किया गया, शांति व्यवस्था सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया, थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने को लेकर लोगों को की अपील,किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की, इस बैठक में काफी संख्या में थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित थे,