पांकी में नवनियुक्त थाना प्रभारी का बुके देकर स्वागत, सहयोग का भरोसा

पांकी थाना प्रभारी का खरवार समाज और विकास परिषद ने किया भव्य स्वागत

​पांकी, अखिल झारखण्ड खरवार आदिवासी विकास परिषद पांकी प्रखण्ड के पदाधिकारियों और खरवार समाज के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा नवनियुक्त पांकी थाना प्रभारी का रविवार की दोपहर भव्य स्वागत किया गया।
​थाना परिसर में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों ने नए थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व आपसी सौहार्द बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
​इस अवसर पर खरवार समाज और विकास परिषद के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से ​ दसु सिंह, मनोज सिंह खरवार ,​डब्लू सिंह खरवार करमजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे ,आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि पांकी थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। परिषद ने पूरे खरवार समाज की ओर से नवपदस्थ थाना प्रभारी को उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और धन्यवाद ज्ञापित किया।