एक्सेंट पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए ‘टीएनए टेस्ट’ का सफल आयोजन, आधुनिक शिक्षण प्रणाली को मजबूत करने की पहल

​पांकी, शिक्षकों के कौशल विकास और आधुनिक शिक्षण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पंकी स्थित ‘एक्सेंट पब्लिक स्कूल’ में शनिवार की दोपहर एक विशेष टीएनए टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के शिक्षकों की वर्तमान शिक्षण क्षमता का निष्पक्ष मूल्यांकन करना है।
​आयोजित की गई इस परीक्षा के दौरान स्कूल के क्लासरूम में सभी शिक्षक पूरी गंभीरता के साथ टेस्ट देते हुए नजर आए। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी स्कूल प्रबंधन द्वारा की जा रही थी। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक ने यह भी बताया कि​ इस मूल्यांकन परीक्षा के संपन्न होने के बाद, अब सभी शिक्षकों को उनके कौशल को निखारने के लिए आगे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से अवगत कराने के लिए ‘ज़ूम ऐप’के माध्यम से 15 दिनों का ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
​इस आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंग्रेजी विषय के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मोहन लाल जी मौजूद रहेंगे, जो एक्सेंट पब्लिक स्कूल के आयोजक भी हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षकों के अधिगम (सीखने और सिखाने के) स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष सत्र संचालित किए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को और बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

You may have missed