मेराल में कृषि कार्यशाला आयोजित, किसानों को कम पानी वाली फसलों की दी गई जानकारी

मेराल प्रखंड कार्यालय में पशुपालन सहकारिता कृषि पर शुक्रवार को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड सभागार में किया गया । कार्यक्रम का शुरुआत प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी , सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक विजय प्रसाद विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन बीटीएम प्रवीण मिश्रा आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुरूआत किया गया।कार्यक्रम में कृषि से संबंधित जानकारी दिया गया कम पानी में अधिक उपज वाली फसल मोटे अनाज तथा दलहन, तिलहन फसल मड़ुआ, बाजरा मक्का, जिनौरा,अरहर ,तिल व फलदार कॉलमी वृक्ष लगाने संबंधी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में सीओ यशवंत नायक ने कहा कि इस वर्ष पानी कम होने की आशंका वैज्ञानिकों द्वारा बताए जाने को लेकर कम पानी में उपजने वाली फसल लगाने की सलाह दिया । प्रमुख दीपमाला कुमारी ने किसानों को मिलने वाली बीज को गांव में जाकर जांच करने की बात कही कि वे इसे लगाकर लाभ ले रहे हैं कि नहीं। सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद चंद्रमणि पाठक ने भी व्यावसायिक फसल लगाने की बात कार्यशाला में रखा। विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ने किसानों को इस वर्ष दलहन तिलहन फसल तथा मोटे अनाज लगाने की सलाह दिया। कार्यक्रम का संचालन जनसेवक सह एजीएम बसंत पांडे ने किया।
इस अवसर पर प्रधान सहायक रामनाथ पाल नजीर सुनील कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी वीरेंद्र महतो सहित प्रखंड के 20 पंचायत से आए हुए कृषक महिला पुरुष उपस्थित थे। कार्यशाला में उपस्थित नहीं होने वाले पशुपालन पदाधिकारी सहकारिता पदाधिकारी तथा कृषक मित्र पर पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण पूछने की बात कही गई।