जनगणना कर्मियों को जनगणना किट का वितरण किया गया
सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को जनगणना 2027 के लिए किट का वितरण किया गया।जिसमें कुल 184 प्रगणक और 31 पर्यवेक्षक शामिल थे। जनगणना किट में 11 प्रकार की सामग्री, बैग, पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं, जो जनगणना कार्य को प्रभावी और व्यवस्थित रूप से करने में सहायक होंगे।प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि जनगणना 2027 का पहला चरण, जिसमें मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य शामिल है, 16 मई से शुरू होकर 14 जून तक चलेगा। इस कार्य के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पहले ही प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिससे वे त्रुटिरहित और सावधानीपूर्वक डाटा संग्रह कर सकें। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिया गया ताकि कोई भी घर छूट न जाए और डाटा की गुणवत्ता उच्चतम स्तर की हो।
साथ ही सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें और मांगी गई जानकारी सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं। यह सहयोग सटीक और विश्वसनीय आंकड़ों के संकलन के लिए आवश्यक है जो नीतिगत निर्णयों और विकास योजनाओं के लिए आधार बनेगा।

