मुख्यमंत्री पहुंचे पलामू, आयुक्त, आईजी, उपायुक्त, एसपी ने स्वागत किया

0
749ec5cf-680b-4909-bef4-98bd66eaed5e

मुख्यमंत्री पहुंचे पलामू, आयुक्त, आईजी, उपायुक्त, एसपी ने स्वागत किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पलामू आगमन पर चियांकी हवाई अड्डा पर प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल, जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा, पलामू उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
चियांकी हवाई अड्डा परिसर में मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे भी थे। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज एवं संसदीय कार्य विभाग, झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता चियांकी हवाई अड्डा पहुंचे थे। मंत्री जी को प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल एवं उपायुक्त शशि रंजन आदि ने स्वागत किया। हवाई अड्डा पर उक्त पदाधिकारियों के अलावा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *