अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू का जिला बैठक आगामी रविवार को
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू का जिला बैठक आगामी रविवार को।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू का मासिक जिला बैठक आगामी रविवार दिनांक 24 मई 2026 को पूर्वाह 10.30 बजे से जिला कार्यालय, रेड़मा, जो वीर सैनिक शिव जी सिंह जी के आवासीय परिसर में स्थित है, में आयोजित करने की योजना बनी है।
परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने इस बावत एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि बैठक में संगठन का विस्तार, जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह स्थापित करने में हो रही देरी, कैंटीन की परमानेंट सुविधा, राज्य सरकार के सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण और नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों को होल्डिंग टैक्स में छूट इत्यादि विचारणीय विषय पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।
इसके साथ ही आगामी 26 जुलाई 2026 को प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के द्वारा कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस बैठक में विजय दिवस समारोह के आयोजन के बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने पलामू में निवास करने वाले सभी सम्मानित पूर्व सैनिकों से इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

