पंचबा थाना कांड संख्या 48/26 को ग्रामीणों ने बताया साजिश, एसपी को सौंपा आवेदन
पंचबा थाना में दर्ज कांड संख्या 48/26 को साजिश करार देते हुए सुंदरटांड गांव के ग्रामीणों ने एसपी डॉ. बिमल कुमार को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि 13 मई को शाम को स्वास्थ्य कारणों से ग्रामवासिनी पंचिया देवी (लगभग 75-80) की मृत्यु हुई थी, पर राजनीतिक रंजिश के चलते पंचायत प्रतिनिधि प्रवीण यादव समेत सात लोगों पर 14 मई को हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। ग्रामीणों ने घटना और शिकायत दर्ज कराने के बीच करीब 24 घंटे के अंतर और घटनास्थल से मात्र 6 किमी की दूरी पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रवीण व अन्य का 13 मई को दिनभर सार्वजनिक जगहों पर होने का सीसीटीवी व मोबाइल लोकेशन से सत्यापन, निष्पक्ष जांच और झूठा आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन तारा देवी, मोहन महतो, धीरज कुमार यादव, उपेंद्र कुमार, मनिसा कुमारी व अन्य ग्रामीणों ने किया।

