सतबरवा के घुटूवा पंचायत में जलनल योजना फेल, ग्रामीण 2 किमी दूर से ला रहे पानी
सतबरवा प्रखंड के घुटूवा पंचायत में जलनल योजना फेल, सोलर लाइटें आंधी में उड़ गईं, गांव 2 किमी दूर से पानी भरने को मजबूर*
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के घुटूवा पंचायत अंतर्गत ग्राम एकता, सेरम दाग (संदीप यादव के घर के पास एवं स्कूल के पास) में जलनल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर टंकी निर्माण कर दिया गया, लेकिन आज भी गांववासी घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहे हैं। महिलाएं और बच्चे रोजाना 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को विवश हैं।
इसी क्षेत्र में जलनल योजना के अंतर्गत सोलर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई थीं, लेकिन हाल ही में आए आंधी-तूफान में सारी लाइटें उड़ गईं। अब पूरे इलाके में घुप्प अंधेरा छाया हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि योजना पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद न तो शुद्ध पेयजल घर तक पहुंचा और न ही रोशनी उपलब्ध हो सकी। महिलाएं और बच्चे प्रतिदिन इस कठिनाई का सामना कर रहे हैं।
सांसद प्रतिनिधि चंचल यादव ने कहा, “इसकी सूचना हमें मिल गई है। हमने सांसद महोदय को अवगत करा दिया है। यथाशीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।”
समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा ने कहा, “जल है तो कल है, लेकिन आज ग्रामीण शुद्ध जल के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। हम इस समस्या को उपायुक्त महोदय तक पहुंचाएंगे और जल्द से जल्द इसका समाधान करवाएंगे।”
मौके पर उपस्थित प्रमुख ग्रामीण :
शंकर यादव, विनोद यादव, मैक्किरण यादव, कैलाश यादव, सरवन भैया, सुदेश्वर सिंह, तुलेश्वर सिंह।
स्थानीय समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा और सांसद प्रतिनिधि चंचल यादव भी मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों की मांग :
जलनल योजना की टंकी से तुरंत घर-घर पानी की आपूर्ति शुरू की जाए।
उड़ चुकी सोलर लाइटों को तत्काल दोबारा लगाया जाए।
योजनाओं की निगरानी और गुणवत्ता पर सख्ती बरती जाए।

