संत मरियम स्कूल हॉस्टल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित
रविवार शाम को संत मरियम स्कूल हॉस्टल में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया ।इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी राजेश यादव और एमवीआई नितीश कुमार गुप्ता आमंत्रित थे ।सर्वप्रथम स्कूल के डायरेक्टर अविनाश देव ने सभी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया ।उसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया ।छात्राओं ने सभी टीम मेंबर्स और अतिथियों का तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए डीएसपी राजेश यादव ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान की सख्त जरूरत है ।वैसे तो इस स्कूल के बच्चे बहुत स्मार्ट और जागरूक हैं फिर भी सड़क सुरक्षा के प्रति आपलोग हमेशा अवेयर रहें और छुट्टियों में घर जाकर अपने माता पिता, भाई बहन, पड़ोस के अंकल को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस मौके पर बोलते हुए ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट का यह गिलहरी प्रयास है और यह प्रयास अवश्य रंग लाएगा।बिल्कुल समाप्त तो नहीं लेकिन सड़क दुर्घटनाओं को ऐसे अवेयरनेस प्रोग्राम के जरिए हम कम अवश्य कर सकते हैं*।
इस मौके पर एमवीआई नितीश कुमार ने अपनी बात रखते हुए बच्चों को गुड सेमेरिटन की जानकारी दी और सड़क हादसों में घायलों को बेहिचक अस्पताल पहुंचाने की बात कही। दंत चिकित्सक अमितू सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से सिर्फ चेहरा और पैर हाथ ही प्रभावित नहीं होते बल्कि दांतो पर भी इसका बुरा असर पड़ता है और आप अपने दांत असमय गंवा देते हैं ।इसलिए आपको सड़कों पर हमेशा सावधान रहना है। युवा वक्ता लक्ष्य श्रेष्ठ ने अपील की कि हेयरस्टाइल खराब होने के डर से बहुत लोग हेल्मेट नहीं पहनना चाहते ।लेकिन एक्सीडेंट में अगर सिर सुरक्षित न रहे और जान ही न बचे तो हेयरस्टाइल किस काम का! अच्छी क्वालिटी का हेल्मेट और अच्छी सेफ्टी रेटिंग की गाड़ियां सड़कों पर आपको सुरक्षित रखती हैं इसलिए इसपर जरूर अमल करें।डायरेक्ट अविनाश देव ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह टीम हमेशा सुदूरवर्ती गांवों से लेकर शहरों तक लगातार प्रयासरत है कि सड़क दुर्घटनाएं कम हों ।हम सब जागरूक रहें और सुरक्षा नियमों का पालन ईमानदारी से करें। मौके पर मन्नत सिंह बग्गा, मंजू चंद्रा, रानू सिन्हा ,ललन प्रजापति और सिमरन उपस्थित रहे।

