पांकी में बिजली व्यवस्था को लेकर बैठक, सांसद प्रतिनिधि ने बिजली कर्मियों को किया सम्मानित
पांकी में बिजली व्यवस्था को लेकर बैठक, सांसद प्रतिनिधि ने बिजली कर्मियों को किया सम्मानित
चतरा सांसद काली चरण सिंह के निर्देश में पांकी विद्युत आपूर्ति कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में संचालित विद्युत परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर, सुचारु और निर्बाध बिजली सुविधा उपलब्ध कराना रहा।बैठक के दौरान NCC कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने विद्युत कर्मियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और कठिन परिस्थितियों में उनके समर्पण की खुलकर सराहना की। भीषण गर्मी, तेज धूप और हाल के आंधी-तूफान के बीच लगातार सेवा देकर बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत का जीवंत उदाहरण है। इस अवसर पर सभी विद्युत कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बनारस सिंह, राज किशोर सिंह, चंदन , सोनू अविनाश सिंह ,राज कुमार एवं ncc के फील्ड इंजीनियर मौजूद थे।

