प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रखंड व मंडल अध्यक्षों कि बीएलए 2 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के नवनियुक्त महासचिव सह जिला कांग्रेस के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर की तैयारी एवं नागरिकों की मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहुत की गई है । संगठन की वर्तमान स्तिथि, बुथ स्तर की तैयारियाँ तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर उन्होंने विस्तार से चर्चा की । उन्होंने प्रखंड तथा मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया जो अध्यक्षगण बीएलए 2 की नियुक्तियां कर चुके है या जो नियुक्तियां अब तक बाकी उसे एक सप्ताह के अन्दर करके इसकी सुची जिला कार्यालय को समर्पित करेगे । उन्होंने कहा कि संगठन को बुथ स्तर तक मजबूत करना एवं जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया । विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक विशेषकर माता बहनों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है । प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंडों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें ताकि आम जनता की समास्याओं को सुनकर उसे मजबूति से उठाया जा सके । बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष परवेज अहमद तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश नवनियुक्त सचिव नवीन कुमार ने किया । बैठक मे नवनियुक्त संयुक्त सचिव डाॅ.प्रकाश कुमार जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान प्रखंड अध्यक्षों में सुरेश प्रसाद, नौशाद आलम, अजित कुमार सिंह, गौतम कुमार, गोवर्धन गंझू, अब्बास अंसारी, रविन्द्र गुप्ता, नरसिंह प्रजापति, प्रदीप मंडल, शिबू प्रसाद सोनी, अजय कुमार यादव, विजय प्रसाद, मोहम्मद मोइनुद्दीन, अब्दुल मनान वारसी, गुलाबी यादव, बैजू गहलोत मंडल अध्यक्षों में कृष्णा चन्द्र यादव, राज किशोर महतो, रकीब अंसारी, गिरधारी महतो, मोहम्मद खुर्शीद, श्याम कुमार भार्गव, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार आदि उपस्थित थे ।

