पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी से बढ़ेगी महंगाई – झामुमो

पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी से बढ़ेगी महंगाई – झामुमो

फ़िर एक बार महंगाई की मार

पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी से खाद्य पदार्थों का दाम बढ़ेगा। बढ़ी कीमतों से महंगाई की मार जनता को झेलना पड़ेगा। जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है और अब फिर एक बार पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ये सब केन्द्र सरकार के गलत नीतियों का परिणाम है । कहा कि नोटबंदी के बाद एक बार फिर से जनता को लाइन में पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया गया है। जिससे देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश है।