झारखंड का गौरव बना गिरिडीह का छात्र, सीबीएसई कॉमर्स में राज्य टॉपर
झारखंड का गौरव बना गिरिडीह का छात्र, सीबीएसई कॉमर्स में राज्य टॉपर
गिरिडीह : डीएवी पब्लिक स्कूल सीसील के छात्र अवि गोयल ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। अवि ने 500 में से 497 अंक प्राप्त करते हुए 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ वह कॉमर्स संकाय में झारखंड राज्य टॉपर बने हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान पर अपनी जगह बनाई है अवि गोयल की सफलता से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को लेकर शिक्षकों ने कहा कि अवि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर और मेहनती छात्र रहे हैं अवि के विषयवार अंक इस प्रकार हैं अकाउंटेंसी : 100/100 इकोनॉमिक्स : 100/100 पेंटिंग : 100/100 बिजनेस स्टडीज : 99/100 अंग्रेजी : 98/100 विद्यालय प्रबंधन ने अवि की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। अवि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना देखने वाले अवि की इस उपलब्धि पर जिलेभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

