गिरिडीह में भाजपा का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” शुरू
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के निर्देशानुसार भाजपा गिरिडीह महानगर द्वारा पारसनाथ की तलहटी स्थित कोरिया भवन में दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने स्वागत भाषण के साथ किया तथा सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत जानकारी दी तथा उनसे संवाद स्थापित किया।
आज के प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रशिक्षण प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सदस्य के रूप में के.के. गुप्ता, अभय कांत प्रसाद, आरती सिंह, गणेश मिश्रा एवं शशांक राज ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण सत्र में पार्टी का इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, विचार परिवार सहित संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।इस कार्यक्रम का समापन कल 17 मई को हो गा जिसमें समापन के समय प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल रहेंगे।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से दिलीप वर्मा, शालिनी वैश्यकार, यदुनंदन पाठक, महादेव दुबे, मुनिया देवी, दिनेश यादव, विनय सिंह, सुरेश साव, प्रदीप साहू, चुन्नू कांत, संदीप डांगाईच, सिकंदर हेम्ब्रम, श्याम प्रसाद, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, सुरेश मंडल, संगीता सेठ, अरुण हाज़रा, देवराज, संजीव कुमार, प्रकाश यादव, मनोज पांडेय सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

