सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता कमलेश चौबे का निधन, पैतृक गांव हासनदाग में हुआ अंतिम संस्कार
भाजपा युवा मोर्चा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार चौबे के बड़े भाई भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सूरजपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व जिला महामंत्री सह व्यवसाई कमलेश चौबे का सड़क दुर्घटना में निधन के बाद उनके पैतृक गांव हासनदाग में गुरुवार को किया गया अंतिम संस्कार बड़े बेटे ने दिया मुखाग्नि।
जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे के मझले बड़े भाई कमलेश चौबे अपने स्कूटी से बुधवार की सुबह अपने घर विश्रामपुर छत्तीसगढ़ से मार्केट में अपने दुकान की बकाया तगादा में निकले हुए थे तभी जयनगर कोल फील्ड रोड के आसपास मार्केट में ही पीछे से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने कड़ी टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही बुरी तरह से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते तक दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके पैतृक गांव गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के हासनदाग लाया गया। जहां अंतिम दर्शन के बाद यूरिया नदी के तट पर गुरुवार को अंतिम दाह संस्कार किया । इस दुखद घटना की खबर सुनकर उनके पैतृक गांव में भी मातम छा गया। इस घटना की खबर सुनकर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से शोक व्यक्त किया तो वही घर पहुंच कर भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा सहित एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम गढ़वा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडे सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडे जिला महामंत्री मुकेश चौबे भाजपा के वरिष्ठ मुकेश निरंजन सिन्हा कन्हैया चौबे नेता सूरज गुप्ता ब्रजेश उपाध्याय, आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा संवेदक अनु दुबे बबलू दुबे छठन तिवारी उमाकांत पांडे अशोक केसरी आदि लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया ।



