संस्कार की जीत, शिक्षा का शंखनाद: शिशु विद्या मंदिर बरगंडा गिरिडीह में सीबीएसई द्वारा आयोजित बारहवीं परीक्षा का परिणाम शानदार

संस्कार की जीत, शिक्षा का शंखनाद: शिशु विद्या मंदिर बरगंडा गिरिडीह में सीबीएसई द्वारा आयोजित बारहवीं परीक्षा का परिणाम शानदार

गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह ने सीबीएसई बारहवीं परीक्षा 2026 में पुनः शत-प्रतिशत परिणाम अर्जित कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विज्ञान एवं वाणिज्य, दोनों संकायों के सभी परीक्षार्थी सफल रहे।
परिणाम एक नजर में
संकाय कुल परीक्षार्थी 90% से अधिक अंक विद्यालय टॉपर
विज्ञान 58 भैया-बहनों में मनीषा कुमारी – 94%
वाणिज्य 20 भैया-बहनों में पुरन चंद्र झा – 86%
कुल भैया – बहनों की संख्या 78 थी ।जिसमें20 भैया-बहन वाणिज्य संकाय के तथा 58 भैया – बहन विज्ञान संकाय के थे। परिणाम शत-प्रतिशत…
संकायवार शीर्ष 3 मेधावी:
विज्ञान संकाय:1. मनीषा कुमारी 94% 2. तेजस 90% 3. बबली कुमारी 88%
वाणिज्य संकाय:1. पुरन चंद्र झा 86% 2. शिउली मिश्रा 84% 3. श्रेया कुमारी 81%

प्रधानाचार्य का संदेश
प्रधानाचार्य श्री आनंद कमल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे 78 भैया-बहनों ने 100% सफलता अर्जित की है। 30 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह संस्कारयुक्त शिक्षा और आचार्य-दीदी जी की तपस्या का परिणाम है। प्रत्येक वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम देना हम सबके लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।”
सफलता का श्रेय
सफल भैया-बहनों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, आचार्य जी-दीदी जी के सतत मार्गदर्शन तथा विद्यालय के अनुशासित एवं संस्कारमय वातावरण को दिया।
विजय-उत्सव
परीक्षाफल घोषित होते ही विद्यालय परिसर में मिष्ठान वितरण कर विजय-उत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदी जी एवं उपस्थित अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

विद्यालय की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से संपूर्ण बरगंडा क्षेत्र में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण है।